मोटर साइकिल से गिर कर घायल हुए व्यक्तियों को यल-112/100 ने अस्पताल पहुँचाया

मोटर साइकिल से गिर कर घायल हुए व्यक्तियों को डायल-112/100 ने अस्पताल पहुँचाया
अनूपपुर।
थाना रामनगर क्षेत्र के फूल वारी टोला के पास एक एक्सिडेंट हो गया है, 02 व्यक्ति घायल हो गये है पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112/100 भोपाल में दिनाँक 04 मई 2025 को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल रामनगर थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112/100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक राम निवास गुर्जर पायलेट मोहम्मद कासिम अंसारी ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि मोटर साईकिल के अनियंत्रित हो जाने से छत्र धारी पिता खेलावन चौधरी उम्र 48 साल निवासी बिलिया छोट एवं राम खेलावन पिता सुन्दर दास  चौधरी उम्र 50 साल निवासी बिलिया छोट मोटर साइकिल से गिर कर घायल हो गये थे। डायल-112/100 एफ आर व्ही द्वारा घायलों को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल बिजौरी पहुँचाया गया। डायल-112/100 जवानों की तत्परता से घायलों को समय पर उपचार मिला।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *