पलामू में टेंपो-स्कूटी में टक्कर, युवती की मौत:बहन को स्कूल से लाने जा रही थी युवती, प्रतियोगिता परीक्षाओं की कर रही थी तैयारी

पलामू जिले के शहर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जीएलए कॉलेज के पास टेंपो की टक्कर से स्कूटी सवार 21 वर्षीय रिद्धि कुमारी की मौत हो गई। टेंपाे ने सामने से मारी टक्कर रिद्धि कुमारी तरहसी थाना क्षेत्र के पसहर गांव की रहने वाली थी। वह मेदिनीनगर शहर के जनकपुरी में अपनी बहन के साथ रहकर प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। दोपहर के समय वह स्कूटी से अपनी बड़ी बहन को स्कूल से लेने जा रही थी। जीएलए कॉलेज के पास एक टेंपो ने सामने से उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी से गिरकर रिद्धि गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। टेंपो चालक हिरासत में अस्पताल पुलिस चौकी के जवान विकास कुमार और महेंद्र कुमार ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने टेंपो चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतका के पिता रंजीत कुमार ने बताया कि उनकी तीनों बेटियां पिछले 4 साल से मेदिनीनगर में किराए के मकान में रहकर प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रही थीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *