सूरजपुर के कलेक्ट्रेट परिसर के सामने सोमवार दोपहर एक दुर्घटना हुई। प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह की बेटी की स्कूटी को एक तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद स्कूटी हवा में उछल गई और लड़की सड़क पर जा गिरी। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत एम्बुलेंस बुलवाई और उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। मौके पर मौजूद के अनुसार, विधायक की बेटी स्कूटी से कलेक्ट्रेट की ओर जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर से स्कूटी हवा में उछली और विधायक की बेटी सड़क पर गिर गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत एम्बुलेंस बुलाई। विधायक की बेटी की हालत स्थिर घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विधायक भूलन सिंह भी अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से इलाज की जानकारी ली। डॉक्टरों के अनुसार उनकी बेटी की हालत स्थिर है और इलाज जारी है। सीसीटीवी खंगाल रही है पुलिस इधर, हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।


