पुलिस ने जुआ की फड़ पर दी दबिश:15 आरोपी गिरफ्तार, 1.24 लाख रुपए नगद जब्त

दुर्ग पुलिस ने जुआ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने खुडमुड़ा गांव में छापेमारी करके यहां से 1 लाख 24500 रुपए नगद व ताश पत्ती जब्त कर 15 आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दुर्ग एएसपी ग्रामीण अभिषेक झा ने बताया कि उन्हं सूचना मिल रही थी कि अमलेश्वर थाना अंतर्गत खुड़मुड़ा गांव में जुआ की फड़ लग रही है। मुखबिर की सूचना पर उनकी टीम ने रविवार शाम खुड़मुड़ा में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान उन्होंने पाया कि गोपाबाड़ी के खुले स्थान पर कुछ लोग तास पत्ती से रुपये पैसा का दांव लगा रहे हैं। पुलिस की टीम ने उन सभी को चारों तरफ से घेर लिया। पुलिस को आता देख आरोपी इधर उधर भागने लगे, लेकिन पुलिस की पहले से तैनाती के चलते वो भाग नहीं सके और रंगे हाथ गिरफ्तार हो गए। पुलिस ने सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया। 1.24 लाख रुपए नगद जब्त जब पुलिस ने जुआ की फड़ मेंरेड मारी तो वहां से 1 लाख 500 रूपये दूसरे आरोपी के पास से 23,500 जब्त हुआ। इस तरह कुल 1,24,500 रुपए व 52 पत्ती ताश को जप्त किया गया। ये आरोपी किए गए गिरफ्तार

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *