जगराओं में बीजेपी ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन:पाकिस्तानी नागरिकों को देश से बाहर भेजने की मांग, पहलगाम हमले का दिया हवाला

लुधियाना के जगराओं में भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने एसडीएम करनदीप सिंह को एक ज्ञापन सौंपा और भारत में अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने की मांग की। प्रतिनिधि मंडल ने 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जिक्र किया। जिला प्रधान कर्नल इंदरपाल सिंह और डॉ. राजिंदर शर्मा के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधि मंडल कहा कि यह हमला पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई और पाकिस्तानी सेना के इशारे पर किया गया था। सभी शांतिप्रिय देश के साथ ज्ञापन में बताया गया कि विश्व के सभी शांतिप्रिय देश भारत के साथ खड़े हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुरक्षा एजेंसियों को कार्रवाई की पूरी छूट दी है। केंद्र सरकार ने कई कड़े कदम उठाने की योजना बनाई है। इनमें सिंधु जल संधि को रद्द करना, पाकिस्तान से कूटनीतिक संबंधों को सीमित करना और पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द करना शामिल है। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से राष्ट्रीय निर्देशों के अनुसार त्वरित कार्रवाई की मांग की। इस दौरान गुरसिमरन सिंह सरपंच, टोनी वर्मा, नवनीत गुप्ता, सरपंच यूनियन प्रधान परमजीत सिंह टूसा, विवेक भारद्वाज, मास्टर रणजीत सिंह और अन्य लोग मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *