कोंडागांव की डीएनके कॉलोनी स्थित काली बड़ी रोड पर मामूली बारिश में भी जलभराव की स्थिति बन जाती है। यह सड़क नगर पालिका कार्यालय से मात्र 50 मीटर की दूरी पर स्थित है। इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों लोग और वाहन गुजरते हैं। बारिश के दौरान जमा पानी से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कीचड़ और पानी से होकर गुजरने के दौरान दुर्घटना का खतरा बना रहता है। लोगों ने जल निकासी व्यवस्था सुधारने की मांग की यह समस्या कई महीनों से बनी हुई है। नगर पालिका के अधिकारी और कर्मचारी रोजाना इसी रास्ते से आते-जाते हैं। फिर भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से सड़क पर उचित जल निकासी व्यवस्था करने की मांग की है। वे इस समस्या का स्थायी समाधान चाहते हैं, जिससे आवागमन में परेशानी न हो।


