तरनतारन में फल विक्रेता की हत्या:बाइक टक्कर के बाद चाकू से किए वार, अमृतसर का रहने वाला, 5 लोगों पर FIR

पंजाब में तरनतारन के गांव भलाईपुर डोगरां में पुरानी रंजिश के चलते एक फल विक्रेता की हत्या कर दी गई। वह गांव के अड्डे पर फलों की दुकान चलाता था। फल विक्रेता के पेट में चाकू से कई बार वार किए गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान अमृतसर के गांव लिद्दड़ के रहने वाले 25 वर्षीय अर्शदीप सिंह के रूप में हुई है। मृतक के भाई लवप्रीत सिंह ने बताया कि अर्शदीप गांव के अड्डे पर फलों की दुकान चलाता था। घटना उस समय हुई जब वह अपने भाई के साथ दुकान जा रहा था। बाइक से टक्कर के बाद विवाद रास्ते में उनके गांव के दिलबर सिंह और शुभप्रीत सिंह ने बाइक से टक्कर मार दी। इसके बाद दोनों ने अर्शदीप के साथ मारपीट की। आरोपी भलाईपुर डोगरा चले गए। लवप्रीत और अर्शदीप इस घटना का कारण पूछने उनके पीछे गए। वहां दिलबर अपने चार अन्य साथियों के साथ मौजूद था। दिलबर ने अर्शदीप की कमर और पेट में चाकू से कई वार किए। इसके बाद सभी आरोपी फरार हो गए। अस्पताल ले जाते समय मौत घायल अर्शदीप को अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वेरोवाल थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि दिलबर और उसके साथियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *