पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा

हजारीबाग| झारखण्ड प्रदेश विश्वकर्मा समाज, जिला कमेटी हज़ारीबाग ने भारत के सातवें राष्ट्रपति स्व. ज्ञानी जैल सिंह की जयन्ती मनाई। यह जयंती समाज के जिला अध्यक्ष यदु राणा के इमली कोठी स्थित आवास पर मनाई गई। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से हज़ारीबाग में निवास करनेवाले प्रदेश कमेटी के पदाधिकारी, जिला कमेटी के सभी पदाधिकारी, प्रखण्ड अध्यक्ष, प्रखण्ड सचिव, प्रखण्ड कोषाध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारी एवं समाज के गणमान्य लोगों ने ज्ञानी जैल सिंह के चित्र पर फूलमाला चढ़ाकर श्रद्धासुमन अर्पित किया। श्रद्धांजलि सभा के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विश्वकर्मा समाज के प्रदेश अध्यक्ष विकास राणा उपस्थित हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *