हजारीबाग |संत कोलंबा कॉलेज हजारीबाग परिसर में खतरनाक रसल वाइपर निकल गया। हॉस्टल के छात्रों ने आपके घर कर ढंक दिया गया। बाद में नियो ह्यूमन फाउंडेशन के कार्यकर्ता का रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। हॉस्टल के विद्यार्थियों ने बताया कि अक्सर यहां सांप निकल आते हैं परिसर में लगे बिजली के खंभों पर लाइट नहीं लगा है।परिसर में लाइट लगाने की मांग को लेकर विद्यार्थियों ने पकड़े गए सांप के साथ प्रचार कार्यालय पहुंचे और उनसे परीक्षा में लाइट लगवाने की मांग की। प्राचार्य डॉ विमल रेवन ने अविलंब अपने कर्मी को परिसर में लाइट लगवाने का निर्देश दिया। हॉस्टल परिसर के बाहर साफ सफाई का अभाव है। जर्जर हो चुके पुराने हॉस्टल के भवन के आसपास झाड़ियां और घास उगे हुए है। इन्हीं में सांप छुप जाते हैं। भास्कर न्यूज | इचाक खुटरा इमली पेड़ स्थित दलियाही के पास चलती ऑटो का टायर अचानक खुलने से सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में ऑटो सवार आठ लोग घायल हो गए। जिसमें दो की हालात गंभीर है।घटना सोमवार सवा चार बजे शाम घटी। दुर्घटना में एक ही घर के मां बेटी और पुत्र घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में किया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि सोमवार बाजार कर लोग घर लौट रहे थे। ऑटो जैसे ही दलियाही मोड के पास पहुंची कि बाया साइड का टायर अचानक खुल गया।जिसके बाद ढलान होने के कारण ऑटो दो-तीन राउंड पलट गया।जिस कारण ऑटो सवार 15 लोगों में से आठ लोग घायल हो गए।जिसमे दो बच्चे और ऑटो चालक अनुज शर्मा शामिल है।इसके अलावा घायलों में दिग्घी गांव के कपूर सिंह 63 वर्ष, मनी देवी 41 वर्ष,पचिया देवी 53 वर्ष,गंगिया देवी 62 वर्ष,सावित्री देवी 40 वर्ष जबकि डाढहा गांव के फुल्की देवी 50 वर्ष,सुलेखा कुमारी 32 वर्ष,उसकी बेटी अनिशखा कुमारी 06 वर्ष, पुत्र अर्पित राज 04 वर्ष के अलावा ऑटो चालक अनुज शर्मा शामिल है।घायलों में मनी देवी और कपूर सिंह की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से इलाज के लिए भेज दिया और दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को कब्ज में लेते हुए थाना ले गई। इधर घटना की सूचना पाकर पंचायत के मुखिया पति दयानंद कुमार मेहता, खुटरा के समाजसेवी सुनील कुशवाहा समेत कई अन्य लोगों ने घायलों को अस्पताल भेजने में सहयोग किया। हजारीबाग | थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरियाकरमा गांव में घर के बरामदे से मोटरसाइकिल चोरी हो गई। पीड़ित अर्जुन यादव ने बरही थाना में लिखित शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि उनके बेटे विकास कुमार यादव ने 4 मई की रात करीब 11 बजे अपनी हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक (नंबर जेएच 02 बीके 6539) बरामदे में खड़ी की थी। इसके बाद वह सोने चले गए। सुबह 5 बजे उठे तो देखा कि बरामदे का गेट खुला था और बाइक गायब थी। आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं मिला। अर्जुन यादव ने आशंका जताई कि चोरी किसी अज्ञात चोर ने की है। उन्होंने पुलिस से जल्द कार्रवाई कर बाइक बरामद करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


