भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ शिव पार्वती रुद्र महायज्ञ शुरू

भास्कर न्यूज | हजारीबाग सदर प्रखण्ड अंतर्गत सखिया पंचायत स्थित ग्राम कानीमुण्डवार शिवमंदिर से भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा के साथ पांच दिवसीय शिव पार्वती रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ हो गया। यज्ञ मंडप से 251 महिला कलश यात्री पंक्तिबद्ध होकर पारंपरिक ढोल, गाजे-बाजे के साथ भव्य व विराट शोभायात्रा में शामिल हुई। कलश यात्रियों ने हर हर महादेव एवं ओम नमः शिवाय का पट्टा धारण कर माथे में कलश लेकर भगवत जयकारा का उद्घोष करते हुए आगे बढ़ रहे थे। इस उद्घोष से संपूर्ण कानीमुण्डवार ग्राम भक्तिमय हो गया। जुलजुल स्थित लुधरा बांध से कलश यात्री जल भर कर पूरे गांव का भ्रमण किया। इस दौरान कई प्रमुख लोगों ने शामिल होकर कलश यात्रियों का स्वागत व अभिनंदन किया। यज्ञशाला में कलश रखकर पांच दिवसीय शिव पार्वती रुद्र महायज्ञ का पूजन कार्य प्रारंभ हो गया। मौके पर शिव पार्वती रुद्र महायज्ञ समिति के अध्यक्ष अध्यक्ष प्रेमचंद गोप, उपाध्यक्ष सह पंचायत समिति सदस्य रवि राम, सतेन्द्र यादव, सचिव तुलसी यादव, कोषाध्यक्ष पवन कुमार पप्पू, आचार्य दिवाकर पांडे, पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष अरुण यादव, मुक्त सेवा संघ के जिला अध्यक्ष अमरदीप कुमार, कौलेश्वर गोप, शंभु गोप, भोला गोप, दिनेश यादव, खेमपाल यादव, पंकज राम, अनील राम, मनोज राम, उमाशंकर यादव, कुलदीप यादव, सेवा गोप, नरेश यादव, सोहन गोप, राजेन्द्र कुमार मेहता, पप्पू कुमार, तुलसी यादव, सविता देवी, चांदनी कुमारी, एकता देवी, खुशबू कुमारी, पूजा देवी, कौशल्या देवी, गुड़िया देवी, धानो देवी, सोनी देवी एवं देवंती देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष शामिल थे। भास्कर न्यूज | हजारीबाग महानगर कांग्रेस पार्टी संगठन सृजन की बैठक सोमवार को कृष्ण वल्लभ आश्रम कांग्रेस कार्यालय में हुई। अध्यक्षता महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज नारायण भगत ने किया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि नगर के पर्यवेक्षक दिगम्बर मेहता शामिल हुए। बैठक में विशेष तौर पर कांग्रेस संगठन की विस्तारीकरण और सुदृढ़ीकरण को लेकर व्यापक स्तर पर चर्चा की गई। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए यह जरूरी है कि वार्ड से लेकर बूथ स्तर तक ज्यादा से ज्यादा लोगों को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई जाए। रांची में आयोजित संविधान बचाओ रैली 6 मई को है जिसमें हजारीबाग से अधिक से अधिक संख्या में रैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेस जनों को जाना है। पुराने विधानसभा धुर्वा मैदान में संविधान बचाओ रैली में हजारीबाग नगर से सैकड़ों की संख्या में जाने का आह्वान भगत ने किया। उन्होंने कहा कि इस रैली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, महासचिव के वेणुगोपाल, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रभारी के राजू,सह प्रभारी बेला प्रसाद, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ,विधायक दल के नेता प्रदीप यादव और पार्टी के मंत्री , विधायक सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता पहुंचेंगे। पर्यवेक्षक दिगंबर मेहता ने कांग्रेसी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में जोश और नई ऊर्जा का संचार करते हुए कहा कि अब समय आ गया है नए बदलाव का। सभी कांग्रेस जन मिलकर वार्ड स्तर से लेकर बूथ स्तर तक वृहद स्तर पर कांग्रेस पार्टी का सदस्यता ग्रहण अभियान चला कर संगठन का विस्तारीकरण और सुदृढ़ीकरण करने का काम करेंगे। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता निसार खान ने कहा की पार्टी के संगठन को हर वार्ड स्तर पर पुराने लोगों के साथ साथ नए लोगों को भी जोड़ना है और सरकार के लाभकारी योजना लाभ अंतिम वर्ग तक पहुंचे इसके लिए संगठन को मदद करना है। कार्यक्रम का संचालन महानगर उपाध्यक्ष परवेज अहमद और धन्यवाद ज्ञापन महानगर महासचिव मनीषा टोप्पो ने की । कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव बिनोद कुशवाहा, महानगर उपाध्यक्ष मुंगेश्वर चौधरी, महासचिव सीताराम यादव, अजय मेहता, बबलू सिंह, सोनू वर्मा, मो. मौजीब, अभय यादव,गणेश रजक, गोपाल कृष्ण मिश्रा ,सेवा दल के अध्यक्ष ,गुड्डू सिंह , सहकारिता जिला अध्यक्ष कृष्णा किशोर प्रसाद सहित कई लोग उपस्थित थे। संगठन सृजन की बैठक में शामिल कांग्रेसी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *