4 वर्षीय आरव सकुशल मिला

भास्कर न्यूज|कटकमदाग जाको राखे साइयां मार सके ना कोई, बाल ना बांका करि सके जो जग बैरी होय। यह कहावत चरितार्थ कर दिखाया है बानादाग के 4 वर्षीय आरव कुमार ने। आरव बानादाग निवासी राहुल कुमार का पुत्र है, जो रविवार को संध्या बानादाग पहाड़ी के समीप सियारू टांड से गायब हो गया था, जो सोमवार को सुबह जहां से गायब हुआ था उसके करीब आधे किलोमीटर की दूरी पर सलगावां श्मशान घाट के नाले समीप से सुबह सकुशल पाया गया। कहा जा रहा है कि बच्चा रात भर इसी सुनसान स्थल पर ही रह गया। रात में बारिश भी हुई थी। इस क्षेत्र में छोटे जंगली जानवरों व लावारिस कुत्ते का भ्रमण होते रहता है। 4 साल के बच्चे को ऐसे स्थल पर रात भर रहना लोग कोई देवी देवताओं का चमत्कार मान रहें हैं। सोशल मीडिया पर बच्चे की गुम होने की खबर पुरे प्रखंड क्षेत्र में जंगल में लगी आग की तरफ फैल गयी। लेकिन रात भर बच्चे का कुछ पता नहीं चल पाया। सुबह जब बच्चे को खोजने के लिए उसके पिता के साथ दर्जनों लोग निकले तो देखा गया कि बच्चे सुनसान जगह में घबराए हुए बैठा है। पास खेत में काम करने पहुंची एक महिला ने बताया कि जब यहां पहुंची तो देखा कि बच्चा यहां रो रहा था। उसके पिता राहुल ने बच्चे को सकुशल मिलने और खोजबीन करने में मदद करने वालों के प्रति आभार प्रकट कर धन्यवाद दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *