सरकार से मांग… हजारीबाग में रह रहे पाकिस्तानियों को भेजें वापस

भास्कर न्यूज| हजारीबाग पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार द्वारा पाकिस्तानियों को देश से बाहर निकालने का फैसला लिया गया है। जिसके बाद पाकिस्तानी नागरिक वापस जा रहे हैं। झारखंड बीजेपी का आरोप है कि गैर भाजपा शासित राज्य इस फैसले का पालन नहीं कर रहे हैं। जिसके विरोध में सोमवार को भाजपा ने सभी जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। हजारीबाग में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह के नेतृत्व में राज्यपाल और मुख्यमंत्री को उपायुक्त हजारीबाग के माध्यम से ज्ञापन सौंपा है। भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने कहा कि हजारीबाग समेत कई इलाकों में भी पाकिस्तानी रह रहे हैं।केंद्र सरकार सभी को वापस भेजने का आदेश निर्गत किया है। जिन राज्यों में भाजपा की सरकार नहीं है वहां आदेश का तामिल नहीं किया जा रहा है। हजारीबाग में दो पाकिस्तानी बहू हैं। इनमें एक बिहार के कैबिनेट मंत्री रहे कांग्रेस के कद्दावर नेता एचएच रहमान के छोटे भाई आजाद नगर हजारीबाग के सफीउर्र रहमान की पत्नी अनिका रहमान हैं। सफीउर्र रहमान ने 1994 में अनिका रहमान से शादी की थी। इनका लॉन्ग टर्म वीजा 2014 तक था। 2014 के बाद इनका वीजा रिनुअल होने की कार्रवाई प्रक्रिया में है। वहीं शहर के पेलावल थाना क्षेत्र के बारी कॉलोनी निवासी मिराज अख्तर की पत्नी फातिमा तंजीम हैं। मिराज अख्तर ने 2010 में पाकिस्तान की फातिमा तंजीम से शादी की थी। उनका लॉन्ग टर्म वीजा 2021 तक का है।आगे का रिव्यू प्रक्रिया में है। हजारीबाग एसपी अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि दोनों के बारे में गृह विभाग और पुलिस मुख्यालय को जानकारी दी गई है। जैसा आदेश निर्गत किया जाएगा वैसा किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से प्रदेश कार्य समिति सदस्य हरीश श्रीवास्तव ,टुन्नू गोप ,जिला पदाधिकारी आनंद देव ,दामोदर सिंह, रेणुका साहू, जय नारायण प्रसाद, कुणाल किशोर, मनोज गिरी, इंद्र नारायण कुशवाहा, राजकरण पांडे, सैयद तनवीर अहमद, महेंद्र बिहारी, विवेक बैरियर, ऋषि शर्मा, ज्योत्सना देवी, बीजूल देवी, संगीता अग्रवाल, पूनम कसेरा, दिलीप प्रसाद साव, शिव शंकर कुमार, राजेश चंद्रवंशी प्रदीप पाठक, मनदीप यादव, कुलदीप कृष्णा आदि उपस्थित थे। फोटो: उपायुक्त को ज्ञापन सौंपने पहुंचे भाजपाई

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *