बेटियों के लिए लहंगा वितरण किया गया

चरही | हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल द्वारा उन बेटियों के लिए लहंगा उपहार में दे रहे हैं, जिनकी विवाह निश्चित की गई है। हजारीबाग संसदीय क्षेत्र में सांसद अपनी ओर से उपहार देकर बेटियों को आशीर्वाद दे रहे हैं। चुरचू प्रखंड में भी लहंगा वितरण कार्यक्रम बड़ी जोरों से चल रहा है। चुरचू मंडल के हेन्देगढ़ा पंचायत में लहंगा वितरण किया गया। पंचायत के कारुखाप में बिटिया लक्ष्मी कुमारी पिता सुरेश महतो, पूजा कुमारी पिता सागर तुरी, खुशबू कुमारी, बिंदु कुमारी, आरती कुमारी को लहंगा भेंट किया गया। वितरण का कार्य चुरचू प्रखंड सांसद प्रतिनिधि फुलेश्वर महतो के हाथों किया गया। इस मौके पर रोहित महतो, छत्रधारी महतो, सुरेश महतो, पारस महतो आदि शामिल थे। सांसद के द्वारा लहंगा वितरण होने की चर्चा और तारीफ भी खूब हो रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *