संविधान बचाओ रैली में कोडरमा से हजारों कार्यकर्ता होंगे शामिल

भास्कर न्यूज |कोडरमा प्रखंड के पथलडीहा पंचायत भवन परिसर में सोमवार को कांग्रेस की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सरवन सिंह ने की। संचालन अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष दशरथ पासवान ने किया।सरवन सिंह ने कहा कि कोडरमा प्रखंड में कांग्रेस को मजबूत किया जाएगा। संविधान बचाओ कार्यक्रम को तेज किया जाएगा। संगठन में युवाओं को जोड़ा जाएगा।जिला अध्यक्ष भागीरथ पासवान ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार सत्ता में आने के बाद से नशे में चूर है। देश में जुल्म, शोषण और दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ी हैं। ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग कर देश चलाया जा रहा है। झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार हो रहा है। इससे राज्य का विकास रुका है। कांग्रेस नेता प्रकाश रजक ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान देश की आत्मा हैं। भाजपा के नेता एक ओर अंबेडकर जयंती मनाते हैं, दूसरी ओर अंबेडकर की मूर्तियां तोड़ी जाती हैं। संसद के सामने संविधान की प्रतियां जलाई जाती हैं। प्रधानमंत्री और भाजपा नेता चुप रहते हैं। जनता अब मोदी सरकार का फॉर्मूला समझ चुकी है। भाजपा का ग्राफ गिर रहा है। कांग्रेस संविधान बचाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी। बैठक में तय हुआ कि 6 मई को सुबह 10:30 बजे पुराना विधानसभा परिसर, धुर्वा, रांची में संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ रैली और सभा होगी। कोडरमा जिले के सभी प्रखंडों से हजारों कार्यकर्ता इसमें भाग लेंगे। बैठक में प्रदीप रजक, सुनील शर्मा, रफीक मियां, रामेश्वर यादव, कौम उद्दीन, असगर अली, पप्पू दास, दीपक सिंह, दिलीप सिंह, पवन सिंह, मुकेश पासवान, विनोद दास, बुटानी दास, गुलेल दास, विजय पासवान आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *