केंद्रीय अध्यक्ष बनने के बाद हेमंत सोरेन ने सोमवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा की नई टीम की घोषणा कर दी है। शिबू सोरेन पार्टी के संस्थापक संरक्षक हैं। नई कार्यकारिणी में नलिन सोरेन, स्टीफन मरांडी और रूपी सोरेन समेत आठ को उपाध्यक्ष बनाया गया है। विनोद कुमार पांडेय को केंद्रीय महासचिव, प्रवक्ता और केंद्रीय कोषाध्यक्ष पद का जिम्मा सौंपा गया है। सुप्रियो भट्टाचार्य और फागू बेसरा को महासचिव बनाया गया है। गांडेय विधायक कल्पना सोरेन और दुमका विधायक बसंत सोरेन को कार्यकारिणी में जगह दी गई है। केंद्रीय कार्यकारिणी में 63 लोगों को शामिल किया गया है। नई कार्यकारिणी में चार सचिव और तीन प्रवक्ता: झामुमो की नई कमेटी में चार सचिव और तीन प्रवक्ता बनाए गए। नंदकिशोर मेहता, अभिषेक प्रसाद पिंटू, पंकज मिश्रा और समीर मोहंती को सचिव बनाया गया है। हेमलाल मुर्मू, कुणाल षाड़ंगी और मनोज कुमार पांडेय को प्रवक्ता बनाया गया है। -शेष पेज 9 पर जोबा मांझी, मिथिलेश ठाकुर को बनाया गया महासचिव सांसद नलिन सोरेन, विधायक स्टीफन मरांडी, शिबू सोरेन की प|ी रूपी सोरेन, विधायक सविता महतो, राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद, विधायक मथुरा प्रसाद महतो, पूर्व विधायक बैद्यनाथ राम और मंत्री रामदास सोरेन को उपाध्यक्ष बनाया गया है। विनोद कुमार पांडेय, फागू बेसरा, सुप्रियो भट्टाचार्य, जोबा मांझी और मिथिलेश कुमार ठाकुर को महासचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विनोद कुमार पांडेय और सुप्रियो भट्टाचार्य को प्रवक्ता भी बनाया गया है।


