ट्रेनों में मई महीने में वेटिंग की स्थिति अगले सप्ताह से स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां शुरू हो रही हैं। ऐसे में लोग विभिन्न डेस्टिनेशंस के लिए ट्रेन और फ्लाइट की टिकटें जमकर बुक करवा रहे हैं। दक्षिण भारत, महाराष्ट्र, दिल्ली, यूपी, कोलकाता आदि शहरों में जाने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है। विमान किराया भी डेढ़ से दोगुना हो गया है। चैंबर की टूरिज्म कमेटी के चेयरमैन शैलेश अग्रवाल ने बताया कि कश्मीर जाने वाले सभी लोगों ने अब टिकट कैंसिल करा लिया है। इनमें से ज्यादातर लोग अब मुंबई, मसूरी, गोवा, नैनीताल, सिक्किम आदि के लिए टिकट बुक करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मई के दूसरे सप्ताह में इन जगहों के लिए फ्लाइट का किराया डेढ़ से दोगुना हो गया है। झारखंड टूर एंड ट्रैवल एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरदीप सहाय ने कहा कि विभिन्न जगह के लिए लोग टिकट कटा रहे हैं। मई के दूसरे सप्ताह का किराया रांची से मुंबई : 7 से 10 हजार रु. रांची से चेन्नई: 7 से 11 हजार रु. रांची से बेंगलुरू : 7.5 से 10 हजार रु. रांची से मसूरी : 11 से 12 हजार रु. रांची से सिक्किम : 14 से 15 हजार रु. सिक्किम का फ्लाइट किराया मई में 15 हजार, गोवा के लिए 13 हजार रु. पहुंचा दृष्टि ट्रैवल्स की संचालक खुशबू अग्रवाल ने कहा कि ज्यादा भीड़ होने के कारण एयरलाइन्स कंपनियां भी टिकट की दर बढ़ा दी है। इस समय मंसूरी जाने के लिए फ्लाइट टिकट 15000 रुपए लग रहा है। सामान्य दिनों में यह किराया 7000 रुपए रहता है। इसी तरह गोवा के लिए सामान्य दिनों का किराया 6 से 7 हजार रुपए लगता है, जो 12 से 13 हजार रुपए है। रांची से सिक्किम का फ्लाइट किराया मई के दूसरे सप्ताह में 15 से 16 हजार रुपए है, जो सामान्य दिनों में 8 से 10 हजार रुपए लगता है। सिक्किम के लिए रांची भाया कोलकाता से बागडोगरा है। ‘घूम के देखो’ ट्रिप्स प्लानर के संचालक शंकर रॉय ने बताया कि गर्मी की छुटिट्यों के लिए लोग हिमाचल प्रदेश, मसूरी आदि ठंडे प्रदेशों के लिए टिकट करवा रहे हैं। मई में सभी ट्रेन की सीटें फुल हैं। भीड़ होने से विमानन कंपनियों ने भी बढ़ाया किराया झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12817) में 23 मई तक स्लीपर और एसी बोगियों में वेटिंग है। दिल्ली जाने वाली गरीब रथ ट्रेन नंबर 12877 में 9 से 16 मई तक 100 से ज्यादा वेटिंग है। ट्रेन नंबर 15661 रांची- कामाख्या वीकली के स्लीपर व एसी बोगियों में 50 से ज्यादा वेटिंग है। संबलपुर जम्मू तवी एक्सप्रेस 18309 में पूरे मई में वेटिंग थोड़ा कम है। 18626 हटिया-पूर्णिया के स्लीपर व एसी में भी लंबी वेटिंग है। कोलकाता जाने वाली क्रिया योगा एक्सप्रेस के स्लीपर में 9 से 12 मई तक आरएसी है। रांची एलटीटी एक्स 18609 वीकली में प्रयागराज तक के लिए थर्ड एसी और स्लीपर में लंबी वेटिंग है। हटिया पीआरएनसी एक्स 18626 में स्लीपर व एसी क्लास में 13 मई तक वेटिंग है। झारखंड स्वर्णजयंती एक्सप्रेस 12817 में प्रयागराज तक के लिए पूरे मई में स्लीपर व थर्ड एसी में वेटिंग है। हटिया-इस्लामपुर एक्सप्रेस ट्रेन के एसी व स्लीपर में 7 से 10 मई तक अधिक वेटिंग है। मुंबई जाने वाली ट्रेन रांची एलटीटी एक्स (18609) वीकली में 14 मई को स्लीपर में 100 से ज्यादा वेटिंग है। गया-एलटीटी सुपर एक्स (22358) वीकली में एसी और स्लीपर में वेटिंग है।


