ऑटोमेटिक आरओ प्लांट खराब, पीने के लिए नहीं मिल रहा पानी

एनाम खान | गढ़वा शहर के रंका मोड़ स्थित घंटा घर के पास लगा 1000 लीटर क्षमता वाला ऑटोमेटिक आरओ प्लांट खराब होने से लोगों को इस भीषण गर्मी में पेयजल के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की सुविधा के लिए लगाया गया यह प्लांट लंबे समय से खराब है। पहले यहां एक रुपये का सिक्का डालने के बाद एक बोतल पानी मिल जाता था। अब रंका मोड़ पर न तो पीने के पानी की सुविधा है न ही प्याऊ लगाया गया है। पानी के लिए लोगों को में होटल जाकर या फिर खरीदकर क व्यवस्था करनी पड़ती है। रंका मोड़ पर खाने-पीने के लिए कई ठेले-खोमचे लगे रहते हैं। यहां कुछ खाने के बाद म लोग पानी ढूंढ़ते हैं। गर्मी के दिनों में लोगों के यही ठंडा पानी मिल जाता था। अब आरओ मशीन खराब हो जाने से लोगों को पानी खरीद कर पानी पीना पड़ रहा है। लोगों ने कहा कि जब यह आरओ प्लांट को रंका मोड़ स्थित घंटा घर के पास लगाया गया तो लोगों को काफी खुशी हुई थी कि अब उन्हें गर्मी के दिनों में पानी के लिए इधर-उधर नहीं भटकना नहीं पड़ेगा। क्योंकि यह मोड़ चार मुहान है। यहां लोगों की काफी भीड़ रहती है। ऐसे में यहां आरओ प्लांट लगने से लोगों को प्यास बुझाने में बहुत सहूलियत होती थी। लेकिन आरओ प्लांट खराब होने की वजह से अब लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2022 में नगर परिषद ने उक्त 1000 लीटर क्षमता वाला लगा ऑटोमेटिक आरओ प्लांट लगाया गया था। कुछ दिन यह 1000 लीटर क्षमता वाला ऑटोमेटिक आरओ प्लांट चलने के बाद से ही बंद है। बीच में इसे ठीक कराया गया था। लेकिन यह बार-बार खराब हो जाता है। ऐसे में इसे अब ठीक नहीं कराया गया है। जिसके कारण यह खराब पड़ा हुआ है। स्थानीय लोगों ने कहा है कि नगरपरिषद बंद पड़े आरओ मशीन की शीघ्र मरम्मत कर इसे चालू किया कराए। ताकि गर्मी के इस मौसम में उन्हें शुद्ध पेयजल की सुविधा मिल सके। 2022 में लगा था ऑटोमेटिक आरओ प्लांट

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *