एसीबी ने डीएमओ कर्मी को पकड़ने के लिए बिछाया था जाल, पर 2000 घूस लेते पकड़ा गया ऑपरेटर

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने सोमवार को रांची जिला खनन कार्यालय (डीएमओ) के कम्प्यूटर ऑपरेटर बिंदेश तिर्की को 2 हजार रुपए घूस लेते गिरफ्तार किया है। तिर्की बालू लदे ट्रैक्टर को छोड़ने के लिए पैसे ले रहा था। इस मामले में अनगड़ा के जोन्हा गांव निवासी अश्वन तिर्की ने एसीबी थाने में चार मई को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। दिलचस्प बात ये है कि एसीबी की टीम डीएमओ कार्यालय के कर्मचारी अब्दुल हाफिज को गिरफ्तार करने के लिए गई थी। लेकिन बिन्देश हत्थे चढ़ गया। -शेष पेज 9 पर कर्मचारी अब्दुल हाफिज ने मांगा था ‌ 42 हजार घूस शिकायतकर्ता अश्वन तिर्की ने एसीबी टीम को बताया कि उनका ट्रैक्टर ड्राइवर सोमरा मुंडा बालू लेकर जोन्हा जा रहा था। इसी बीच, राहे के सीओ ने ट्रैक्टर को पकड़कर सिल्ली थाने को सौंप दिया। 28 अप्रैल को सिल्ली थाना प्रभारी ने फोन कर बताया कि ट्रैक्टर का चालान खनन विभाग रांची को भेज दिया गया है। वे दो मई को डीएमओ गए। कर्मचारी अब्दुल हाफिज ने कहा कि ट्रैक्टर छोड़ देंगे। लेकिन, 10 हजार ऑनलाइन फाइन और 42 हजार रुपए रिश्वत देना पड़ेगा। अश्वन ने इसकी शिकायत एसीबी से कर दी। इसके बाद जांच एजेंसी ने अब्दुल को पकड़ने के लिए जाल बिछाया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *