पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक: राज्य सरकार ने डीजीपी अनुराग समेत 10 अफसरों के नाम भेजे

रांची में 10 मई को पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 27 वीं बैठक होगी। इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे। बैठक में झारखंड, पं. बंगाल, बिहार और ओडिशा के मुख्यमंत्री समेत कई अफसर शामिल होंगे। एजेंडा भी तैयार हो गया है। झारखंड की ओर से शामिल होने वाले 10 अफसरों का नाम अंतर राज्य परिषद सचिवालय को भेज दिया गया है। इनमें डीजीपी अनुराग गुप्ता भी शामिल हैं। अन्य अफसरों में मुख्य सचिव अलका तिवारी, सीएम के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार के अलावा अजय कुमार सिंह (स्वास्थ्य विभाग), वंदना दादेल (गृह सचिव), सुनील कुमार (नगर विकास विभाग), अमिताभ कौशल (वाणिज्यकर विभाग), मनोज कुमार (महिला बाल विकास विभाग), अरवा राजकमल (भवन निर्माण विभाग) और उमाशंकर सिंह (स्कूली शिक्षा) शामिल हैं। इससे पहले 10 दिसंबर 2023 को पटना में हुई थी बैठक बता दें कि डीजीपी अनुराग गुप्ता के रिटायरमेंट को लेकर केंद्र और राज्य सरकार के बीच विवाद चल रहा है। इसके पूर्व यह बैठक 10 दिसंबर 2023 को पटना में आयोजित की गई थी। हालांकि, 4 जुलाई 2024 को पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 14 वीं स्टैंडिग कांउसिल बैठक रांची में हुई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *