भास्कर न्यूज | चित्तरंजन चित्तरंजन रेलइंजन कारखाना ट्रैक्शन मोटर गेट स्थित स्टैंड से सोमवार को बाइक चोरी हो गई। रेल कर्मचारी सुबीर चक्रवर्ती ड्यूटी खत्म कर स्टैंड पहुंचे तो देखा कि उनकी बाइक नहीं है। उन्होंने तुरंत आरपीएफ को सूचना दी। आरपीएफ मौके पर पहुंची। सीसीटीवी फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू की गई। संदिग्ध की पहचान की कोशिश हो रही है। सुबीर को आगे की कार्रवाई के लिए आरपीएफ कंट्रोल रूम ले जाया गया। लेबर यूनियन नेता राजीव गुप्ता ने स्थिति को गंभीर बताया। उन्होंने कहा कि बाइक स्टैंडों का टेंडर कर इन्हें किसी जिम्मेदार संस्था या व्यक्ति को सौंपा जाए।


