मुख्यमंत्री उत्कृष्ट प्लस टू स्कॉट बालिका उच्च विद्यालय चाईबासा में बाल संसद का किया गया गठन, सुनीता पूर्ति चुनी गई प्रधानमंत्री

भास्कर न्यूज| चाईबासा मुख्यमंत्री झारखंड सरकार के महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक मुख्यमंत्री उत्कृष्ट प्लस टू स्कॉट बालिका उच्च विद्यालय, चाईबासा में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य अनीता सवैया के अध्यक्षता में बाल संसद का गठन किया गया। जिसमें कक्षा दसवीं की छात्रा सुनीता पुरती प्रधानमंत्री और कक्षा बारहवीं की छात्रा तनीशा कुमारी उप प्रधानमंत्री चुनी गई। इसके अतिरिक्त उपस्थिति मंत्री सरस्वती कुदादा, उप उपस्थिति मंत्री सुभद्रा बानरा, स्वच्छता मंत्री संजना गोप, उप स्वच्छता मंत्री सुषमा बिरुली, स्वास्थ्य मंत्री खुशबू सिंकू, उप स्वास्थ्य मंत्री सरोज पुरती, खाद्य एवं पोषण मंत्री सबिता तियु, उप खाद्य एवं पोषण मंत्री सोमवारी देवगम, सुरक्षा एवं न्याय मंत्री प्रियांशु सोनकर, उप सुरक्षा एवं न्याय मंत्री सुजाता चातोम्बा, शिक्षा मंत्री नीलम हेस्सा, उप शिक्षा मंत्री बबली रानी, कौशल विकास मंत्री प्राची निषाद, उप कौशल विकास मंत्री शशि बारी, सूचना एवं संपर्क मंत्री भारती गोप, उप सूचना एवं संपर्क मंत्री तमन्ना बिरुवा, पर्यावरण मंत्री रासमुनी बुढ़िउली, उप पर्यावरण मंत्री ईशा कुमारी, खेल एवं सांस्कृतिक मंत्री मनीषा गौडसोरा , उप खेल एवं सांस्कृतिक मंत्री मणिकानी कच्छप चुनी गई। इससे पहले शनिवार को विद्यालय के सभी छात्रों ने इन सभी बाल संसद को अपना मत दे कर चुना था। इसमें सभी छात्रों ने बढ़-चढ़ कर अपना मताधिकार का प्रयोग किया। प्रभारी प्रधानाचार्य अनीता सवैया ने प्रधानमंत्री सहित सभी विभाग के बाल संसद के मंत्रियों को बैच पहना कर स्वागत किया और उनके विभाग के कार्य एवं कर्तव्यों को बताया। इससे पहले विद्यालय की शिक्षिका सेनेम सुसारी बरजो ने सभी बाल संसद के मंत्रियों को शपथ दिलाई। इस कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक, शिक्षिका व अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *