पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर चाईबासा में दीप्ति कुमारी अध्यक्ष और कोमल चुनी गईं उपाध्यक्ष

भास्कर न्यूज | चाईबासा पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, चाईबासा में शिशु बाल किशोर भारती के विभिन्न पदों के लिए 1 मई को चुनाव हुआ था। सोमवार को परिणामों की घोषणा हुई। इसके बाद विजेता उम्मीदवारों के लिए शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाचार्य अरविंद कुमार पांडेय के निर्देशन में किया गया। उन्होंने कहा कि विद्यालय के प्रशासकीय कार्य सुचारू रूप से चले, इसके लिए विद्या भारती योजना में शिशु बाल किशोर भारती का गठन की योजना रहती है। यह कार्य प्रतिवर्ष होता है। इसमें सुयोग्य उम्मीदवारों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर मिलता है। आचार्य उमाशंकर पांडेय ने कहा कि उक्त चुनाव के लिए कुल 270 मतदाता थे। जिन्होंने अपने-अपने उम्मीदवार का चुनाव करने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने शिशु भारती के परिणामों की घोषणा करते हुए कहा कि अध्यक्ष पद के लिए कक्षा पंचम के भैया अंशराज और उपाध्यक्ष पद के लिए पंचम की बहन अनिशा सिंकू निर्वाचित हुई। मंत्री पद के लिए कक्षा पंचम की बहन मानवीर सुंडी व सह मंत्री पद के लिए कक्षा चतुर्थ के भैया अरग गोप चयनित किए गए। सेनापति पद के लिए कक्षा चतुर्थ की बहन दिव्या देवगम व सह सेनापति पद के लिए आरुषि बानरा चयनित हुए हैं। बाल एवं किशोर भारती के अंतर्गत अध्यक्ष पद के लिए कक्षा दशम की दिप्ती कुमारी और कक्षा सप्तम की कोमल कुमारी उपाध्यक्ष पद के लिए चयनित की गई है। मंत्री पद के लिए कक्षा दशम की सृष्टि दुबराज तियु व सह मंत्री पद के लिए कक्षा नवम के उज्जवल शर्मा चयनित हुए हैं। वहीं सेनापति पद के लिए अमनदीप सोय व सह सेनापति पद के लिए कक्षा नवम के समीर बिरूवा चयनित हुए हैं। इन विजेता उम्मीदवारों को पद और गोपनीयता की शपथ प्रधानाचार्य अरविंद कुमार पांडेय, शिशु बाल किशोर भारती के प्रमुख कुसुम सिंह एवं पूर्व अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की उपस्थिति में दिलाई गई। प्रधानाचार्य ने समस्त विजेता उम्मीदवार को हार्दिक शुभकामनाओं के साथ बधाई दी और कहा कि सत्र 2025-26 के लिए चयनित उम्मीदवार विद्यालय के समस्त प्रशासकीय कार्य का निर्वहन करेंगे, ऐसी अपेक्षा है। मौके पर विद्यालय के समस्त आचार्य बंधु-भगिनी इस शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद थे। वंदे मातरम गीत के उपरांत यह शपथ ग्रहण समारोह हर्षोल्लास संपन्न हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *