केंद्र में प्राथमिक चिकित्सा व निःशुल्क दवा मिलेगा:सीएचओ

भास्कर न्यूज| राजनगर प्रखंड क्षेत्र के डुमरडीहा गांव में सीएचसी राजनगर के अंतर्गत संचालित नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उद्घाटन सोमवार को पंचायत के मुखिया निमाई सोरेन के हाथों फीता काट कर किया गया। इस दौरान मुखिया निमाई सोरेन ने कहा कि ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। यह स्वास्थ्य केंद्र भारत सरकार की आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत स्थापित किया गया है, जिसका उद्देश्य सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं निःशुल्क और सुलभ रूप से उपलब्ध कराना है। वहीं केंद्र के सीएचओ अन्तर्यामी का मिला ने बताया कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य देखभाल, संक्रामक एवं असंक्रामक रोगों का प्रबंधन, दंत, नेत्र और ईएनटी (कान-नाक-गला) उपचार, मानसिक स्वास्थ्य परामर्श, आपातकालीन प्राथमिक चिकित्सा एवं निःशुल्क आवश्यक दवाएं और जांच सेवाएं सहित सम्पूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ ग्रामीणों को मिलेगा। यह केंद्र “एक छत के नीचे संपूर्ण इलाज” की अवधारणा को साकार कर रहा है। जिससे ग्रामीण नागरिकों को दूरदराज के अस्पतालों तक जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। साथ ही डिजिटल स्वास्थ्य और योग गतिविधियां भी चलाई जा रही हैं। इसके लिए यहां नियमित योग सत्र और स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं जो रोगों से बचाव में सहायक हैं। वहीं गांव में नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर केंद्र संचालित होने से स्थानीय लोगों में उत्साह है। स्थानीय ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत किया है। कार्यक्रम में सीएचओ अन्तर्यामी कामिला, एएनएम सीमा मार्डी , सहिया ऊषा महतो, अंजली पति, शकुंतला महतो, चम्पा महतो, उत्तमा पति, सुनिता, सुमित्रा, विनती महतो , बासन्ती सरदार, मीनाक्षी देवी, रीना नाथ, आकालिया सरदार, ग्रामप्रधान महादेव पति, डुमरडीहा ग्राम प्रधान छुटू राम महतो, नुनु राम महतो, सुबोध आदि ग्रामीण उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *