गढ़वा | गढ़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत टंडवा गांव निवासी चंदन राम की पत्नी 30 वर्षीय पूजा देवी ने सोमवार की शाम को जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। इस संबंध में बताया गया कि पूजा देवी नगर परिषद में सफाई कर्मी के रूप में कार्य करती है। इसे लेकर उसका पति हमेशा ही कई तरह के आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहता है। इसे लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता है। सोमवार को भी पूजा देवी व उसके पति के बीच कहासुनी हो गई। इससे गुस्से में आकर पूजा ने जहरीला पदार्थ खा लिया।


