गढ़वा | गढ़वा के गांगी गांव में भूमि विवाद को लेकर हिस्सेदारों ने सावित्री देवी पति नवल किशोर धर दूबे व उसकी पुत्री अंशु कुमारी को मारपीट कर घायल कर दिया। इनमें सावित्री देवी का गढ़वा सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस संबंध में घायल सावित्री देवी ने बताया कि कई वर्ष पहले पति व उनके भाइयों के बीच जमीन व मकान का बंटवारा हो गया है। लेकिन इन दिनों उसके देवर अखिलेश धर दूबे व दीनदयाल धर दूबे मेरे हिस्से में मिले मकान पर ही दावा कर रहे हैं। घायल महिला ने बताया कि उसके पति व बेटा किसी काम से घर से बाहर गए थे। तब अखिलेश धर दूबे, उसकी पत्नी संध्या देवी और दीनदयाल धर दूबे ने अचानक घर में घुस कर कुल्हाड़ी से मार कर उसे घायल कर दिया। जबकि बीच बचाव के दौरान उसकी पुत्री अंशु कुमारी के साथ भी मारपीट किया। इस घटना को लेकर सावित्री देवी ने गढ़वा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।


