मझिआंव | जिला न्यायालय के डिस्टेंस वारंटी (डीडब्ल्यू) थाना क्षेत्र के बोदरा गांव निवासी आलियर यादव के पुत्र मुकेश यादव उर्फ मुखलेश यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा। मिली जानकारी के अनुसार मुकेश यादव कि पहली शादी थाना क्षेत्र के टड़हे में हुआ था। और पहली पत्नी को छोड़ कर दूसरा शादी कर लिया। जिसको लेकर पत्नी गुड्डी देवी के द्वारा न्यायालय द्वारा लड़ाई लड़ रही थी और मेंटनेंस खर्च नहीं दिया जा रहा था। भास्कर न्यूज | डंडई डंडई प्रखंड क्षेत्र में झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी अबुआ आवास योजना के कई लाभुक किस्त की राशि लेने के बावजूद अबुआ आवास का निर्माण कार्य पूरा नहीं कर रहे हैं । पंचायत के संबंधित पदाधिकारी और कर्मियों के द्वारा आवास का निर्माण कार्य पूरा कराने के लिए लाभुकों को लगातार प्रेरित किया जा रहा है। वही आवास निर्माण में आ रही परेशानियों को सुलझा भी दी जा रही है। फिर भी लाभुक आवास निर्माण कार्य को पूरा करने में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। ऐसे में सरकार का लक्ष्य अधूरा होता दिख रहा है। अब किस्त की राशि लेने के बाद भी आवास निर्माण का कार्य नहीं करने वाले लाभुकों के ऊपर प्रखंड विकास पदाधिकारी देवलाल करमाली ने कड़ा एक्शन लिया है। उन्होंने प्रखंड भर में 59 लाभार्थियों को नोटिस जारी किया है। बीडीओ देवलाल करमाली ने कहा कि सत्र 2023 -2024 के 59 लाभार्थियों को आवास निर्माण कार्य पूरा कराने के लिए नोटिस दिया गया है। उन्होंने कहा कि आवास की किस्त की राशि लेने के बावजूद भी ये लाभार्थी आवास का निर्माण कार्य पूरा नहीं कर रहे हैं। उन्हें जल्द से जल्द आवास निर्माण पूरा कराने के लिए नोटिस दिया गया है जो लोग आवास निर्माण का कार्य में गति नहीं लायेंगे उन लाभार्थियों पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


