अनियंत्रित टेंपो पेड़ से टकराई दो महिला समेत 4 लोग घायल

भास्कर न्यूज । गढ़वा केतार के पाचाडुमर पंचायत के ग्राम खैरवा में सोमवार की सुबह दो परिवारों के बीच आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस घटना में रामजीत चौधरी, पिता स्वर्गीय नन्हकू चौधरी, गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र भवनाथपुर लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें रेफर कर दिया। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले गांव में ओझा-गुनी के मसले को लेकर दोनों परिवारों के बीच कहासुनी हुई थी। उस समय गांव के प्रबुद्ध लोगों और पंचों की मध्यस्थता से मामला शांत कर दिया गया था। लेकिन विवाद पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ था। सोमवार की सुबह रामजीत चौधरी अपने घर के सामने दातून कर रहे थे, तभी बबन चौधरी, रेनू चौधरी, गोरख चौधरी सहित अन्य लोग वहां पहुंचे और अचानक उन पर टांगी व डंडे से हमला कर दिया। हमले में रामजीत चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग जुटे और किसी तरह बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। इस मारपीट की घटना में दोनों पक्ष से कुल छह लोग घायल हुए हैं। घायल रामजीत चौधरी को आनन-फानन में भवनाथपुर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें बेहतर चिकित्सा हेतु रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है, लेकिन पुलिस की सक्रियता से स्थिति नियंत्रण में है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *