अबुल खान पुन: बने उर्स कमेटी के सदर

गढ़वा | हजरत मलंग शहदाता व हजरत मिल्की शहदाता अलेहिर्रहमा के सालाना उर्स-ए – पाक को लेकर पुरानी बाजार स्थित मजार शरीफ के सेहन में एक अहम बैठक की गई। जिसमें इस वर्ष उर्स ए पाक के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के सफलतापूर्वक संपन्न कराने को लेकर नई उर्स कमेटी का गठन किया गया। जिसमें सर्व सम्मति से एक बार फिर सदर अबुल खान को सदर बनाया गया। जबकि सेक्रेटरी रमीज राजा व खजांची अफताब रंगसाज को बनाया गया। इस अवसर पर लोगों ने कहा कि हजरत मलंग शहदाता व हजरत मिल्की शहदाता अलेहिर्रहमा के सालाना उर्स-ए -पाक का आयोजन प्रत्येक वर्ष इस्लामी साल के जिलहिज्जा महीना के 22 व 23 तारीख को किया जाता है। यह उर्स ए पाक का आयोजन दो दिवसीय होता है। उर्स ए पाक के प्रथम दिन मजार शरीफ पर चादरपोशी की जाती है। वहीं जलसा का आयोजन किया जाता है। जिसमें स्थानीय व बाहरी उलेमा और शायर भाग लेते हैं। वहीं उर्स ए पाक के दूसरे दिन शानदार कव्वाली का आयोजन किया जाता है। बैठक की अध्यक्षता गढ़वा जिला अंजुमन कमेटी के सदर मदनी खान ने किया। इस अवसर पर उर्स कमेटी के सरपरस्त शौकत कुरैशी, मुख्तार अंसारी, सेराज खान, रशीद खान, मासूम खान सहित कई लोग उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *