मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य बीमा का लाभ देकर एक सराहनीय कार्य किया है : केके यादव

भास्कर न्यूज | गढ़वा झारखंड पेंशनर्स कल्याण समाज गढ़वा के अध्यक्ष के के यादव ने झारखंड प्रदेश के मुख्यमंत्री को आभार व्यक्त किया है। इस दौरान के के यादव ने कहा है कि झारखंड प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य कर्मियों के साथ-साथ पेंशनरों व अधिवक्ताओं को स्वास्थ्य बीमा का लाभ देकर एक सराहनीय व प्रशंसनीय कार्य किया है। परंतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा पेंशनरों से संबंधित स्वास्थ्य बीमा को अभी तक चालू नहीं किए जाने से राज्य के पेंशनरों में असंतोष उत्पन्न हो रहा है। इस उम्र में स्वास्थ्य बीमा पेंशनरों के लिए सरकार का एक नया तोहफा है। लेकिन विभाग व बीमा कंपनी के उदासीन रवैया से हम सभी पेंशनर्स नाखुश हैं। इस विषय पर मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराते हुए झारखंड पेंशनर्स कल्याण समाज चाहता है कि पेंशनरों को भी राज्य कर्मियों की भांति शीघ्र बीमा योजना का लाभ जून 2025 से चालू कर दिया जाए। हमारे खाते से भी 500 रुपए प्रति माह कटौती कर ली जाए। इसके लिए जो भी प्रावधान सरकार द्वारा निर्धारित किया जाएगा। हमें मंजूर होगा। स्वास्थ्य बीमा हेतु आवेदन की प्रक्रिया को सरलीकरण किया जाए। अधिकांश पेंशनर फैमिली पेंशनर काफी उम्र दराज है। उनके पीपीओ को आधार मानकर जांच की प्रक्रिया को सरल किया जाए। आना आवश्यक प्रक्रिया से पेंशनर इस योजना से उदासीन हो रहे हैं। हाल ही में अधिवक्ताओं को बीमा का लाभ मिला है। जिससे वह काफी खुश हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *