घुसपैठिए यहां की बेटियों से शादी कर बस रहे: मंजू

भास्कर न्यूज | गिरिडीह घुसपैठियों को देश से बाहर करने की मांग को लेकर भाजपा ने सोमवार को शहर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की शुरुआत पपरवाटांड़ दुर्गा मंडप परिसर से हुई। प्रदर्शन में जमुआ विधायक डॉ मंजू कुमारी, बगोदर विधायक नागेंद्र महतो व अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री कामेश्वर पासवान, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष उषा कुमारी आदि मुख्य रूप से शामिल थी। कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में समाहरणालय पहुंचे। यहां उपायुक्त, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में 2000 से ज्यादा लोगों के हस्ताक्षर थे। मांग की गई कि झारखंड के सभी जिलों, खासकर गिरिडीह में रह रहे बांग्लादेशी, रोहिंग्या और पाकिस्तान से आए घुसपैठियों को चिह्नित कर कानूनी प्रक्रिया से बाहर किया जाए। जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठिए लव जिहाद कर यहां की बेटियों से शादी कर बस रहे हैं। इन्हें चिह्नित कर कार्रवाई होनी चाहिए। पहलगाम की घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है। जनता को मौका मिले तो आतंकियों को कुचल देगी। भाजपा के जिला मंत्री रंजीत राय ने आतंकियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। पाकिस्तान कायरता से हमला करता है: नागेंद्र बगोदर विधायक नागेंद्र महतो ने कहा कि पाकिस्तान हमेशा कायरता से हमला करता है। पहलगाम की घटना की उन्होंने कड़ी निंदा की। कहा कि गांवों में कबाड़, प्लास्टिक, स्टील बेचने वालों की भाषा और पहचान पर ध्यान दें। उनका आधार कार्ड जांचें और पुलिस को सूचना दें। प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा ने कहा कि पाकिस्तान ने हमेशा छिपकर वार किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *