दुर्ग SSP बोले- नशाखोरी खत्म करना पहली प्राथमिकता:शादी वाले घर और व्यवसायिक प्रतिष्ठान नहीं कर पाएंगे सड़कों पर पार्किंग

दुर्ग जिले के नए एसएसपी विजय अग्रवाल जिले की कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए हर दिन कुछ नया कर रहे हैं। उन्होंने जहां शाम के समय पुलिस को सड़क पर रहने के निर्देश दिए तो वहीं ट्रैफिक सिस्टम को सही करने के लिए जिला प्रशासन के साथ मिलकर कार्रवाई करने की बात कही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता नशे की समस्या को खत्म करना है। एसएसपी विजय अग्रवाल ने दैनिक भास्कर डिजिटल से शहर की कानून व्यवस्था और अपराध को रोकने को लेकर अपनी स्ट्रेटजी को शेयर की। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मी को जो तनख्वाह मिलती है, वो जनता के टैक्स से मिलती है, इसलिए वो जनता के प्रति वफादार रहें। उन्हें जनता की हर एक फरियाद को सुनना चाहिए। एसएसपी अग्रवाल ने कहा कि दुर्ग जिले की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए जिला प्रशासन का सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि कुछ चौक चौराहे हैं, जिनमें सुधार करने की जरूरत है। इसके साथ ही शहर में हर जगह अवैध पार्किंग और अतिक्रमण के चलते ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई है। एसएसपी ने कहा कि देर रात तक चलने वाले मॉल और शादी घरों के बाहर सड़क तक अवैध पार्किंग होती है। उनके पास अपनी खुद की पार्किंग का अभाव होता है। इसलिए जिला प्रशासन के साथ मिलकर इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारा जाएगा। अपराधियों के मन में पुलिस का खौफ जरूरी एसएसपी विजय अग्रवाल ने कहा कि बेहतर पुलिसिंग तभी संभव है, जब जनता के प्रति पुलिस में विश्वास हो और अपराधियों के मन में खौफ हो। उसी दिशा में दुर्ग पुलिस काम कर रही है। इसके लिए पुराने मामलों का निराकरण किया जा रहा है। पुराने वारंटियों को पकड़ा जा रहा है। नशाखोरी के अड्डों पर होगी पुलिस की रेड दुर्ग एसएसपी ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता नशे की समस्या को खत्म करना है। ऐसे क्षेत्र जहां नशे के अड्डे हैं और नशाखोरी ज्यादा है, वहां भी पुलिस लगातार कार्रवाई करेगी। ऐसे बच्चे जो आदतन नशा करते हैं और उसे छोड़ नहीं पाते उन्हें रिहैबिलिटेशन सेंटर भेजा जा रहा है। इसके लिए एएसपी आईओसीडब्ल्यू लगातार काम कर रही हैं। चिट्टा को लेकर सप्लायर या कुरियर नहीं बल्कि मेन आरोपी को पकड़ा जाएगा। महादेव सट्टा पर कार्रवाई करने जुटाई जा रही जानकारी दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल ने कहा कि वो महादेव सट्टा पर कार्रवाई करेंगे। इसके लिए सूचना संकलन का काम जारी है। उसके बाद सूचना और पुख्ता सबूतों के साथ उस पर कार्रवाई की जाएगी। हर थानों में महिला स्टाफ होगी उपलब्ध एसएसपी विजय अग्रवाल ने कहा कि पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती महिला संबंधी अपराधों को लेकर होती है। इसके लिए सभी थानों में महिला स्टाफ होना जरूरी है, जिससे वो महिला की समस्या को सुन सके। पुलिस उपलब्ध संसाधन से बेहतर करने की कोशिश कर रही है। आगे यह भी सुनिश्चित करेंगे की सभी थानों में महिला स्टाफ की तैनाती हो।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *