भास्कर न्यूज| धौराभांठा तमनार के धौराभांठा में आयोजित ग्रामीण प्रीमियर लीग सीजन-3 डे-नाइट टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन 4 मई की रात हुआ। 12 टीमों की इस प्रतियोगिता में पितेश11 ने बीडीसी11 को रोमांचक फाइनल में हराकर जीत का ताज पहना। फाइनल में बीडीसी 11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 97 रन बनाए। जवाब में पितेश11 ने 10वें ओवर की चौथी गेंद पर सुपर सिक्स लगाकर 98 रन बनाकर शानदार जीत दर्ज की। फाइनल मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हुआ। विजेता पितेश11 को ट्रॉफी के साथ 50 हजार रुपए और उपविजेता बीडीसी11 को 25 हजार रुपए का नकद पुरस्कार दिया गया। हीरो ऑफ द टूर्नामेंट शैलेश सिदार(मकरध्वज11), बेस्ट बैट्समैन तरंग शर्मा (ब्रदर्स11), बेस्ट बॉलर डोल कश्यप (बीडीसी11) और मैन ऑफ द मैच (फाइनल) बिट्टू बोहिदार (पितेश11) चुने गए। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य रमेश बेहरा समेत कई जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में टूर्नामेंट का समापन हुआ। आयोजन को सफल बनाने में ग्रामीण क्रिकेट संगठन तमनार ब्लॉक की कोर टीम और आकृति क्रिकेट एप पर लाइव प्रसारण टीम का विशेष योगदान रहा।


