कवर्धा| जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक 6 मई को वीर स्तंभ चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय में होगी। संगठन प्रभारी प्रदम कोठारी मौजूद रहेंगे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष होरीराम साहू की अगुवाई में संविधान बचाओ रैली को लेकर चर्चा की जाएगी। बैठक में शामिल होकर संविधान की रक्षा के लिए एकजुट हों और इस अहम मुद्दे पर चर्चा होगी। बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, पूर्व विधायक, विधायक प्रत्याशी, जिला, ब्लॉक और बूथ कांग्रेस कमेटियों के पदाधिकारी सहित कांग्रेस कार्यकर्ता भाग लेंगे।


