शादी से 16 दिन पहले युवक की मौत:दोस्त संग कार्ड बांटने निकला था, सड़क हादसे में गई जान; 21 मई को निकलनी थी बारात

16 दिन बाद घर से बारात निकलना था। घर के सभी लोग शादी की तैयारी में लगे थे। जिस युवक की शादी होनी थी उसके मौत की खबर सोमवार की रात घर पहुंची तो खुशी का माहौल पल भर में मातम में बदल गया। युवक अपनी शादी का कार्ड बांटने गया था। मेदिनीनगर -औरंगाबाद एनएच 98 पर पिपरा थाना क्षेत्र में विजय तारा पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन बाइक सवार दो युवकों को धक्का मारकर फरार हो गया। जिसमें अविनाश कुमार (26) ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। जबकि बाइक पर पीछे बैठा युवक चंदन कुमार गंभीर रूप से घायल है। 21 मई को गढ़वा जाने वाली थी बारात मृतक अविनाश छतरपुर थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव निवासी बसंत राम का पुत्र था। जख्मी युवक चंदन नौडीहा बाजार के सरईडीह का रहने वाला है। पिता बसंत राम के मुताबिक अविनाश का तिलक 18 मई को था और 21 मई को बारात गढ़वा जिला में जाना था। सुबह 11 बजे के करीब अविनाश शादी का कार्ड बांटने निकला था। अपने दोस्त को भी साथ ले लिया था। रात में वापस घर लौट रहा था तब ही हादसा हुआ। पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल घटना की जानकारी पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंच दोनों युवकों को छतरपुर स्थित अनुमंडलीय अस्पताल इलाज के लिए भेजा। जहां अविनाश को डॉक्टर ने मृत बताया। वही जख्मी युवक को बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर रेफर कर दिया। रात में शव छतरपुर थाना में रखा गया था। आज शव का पोस्टमॉर्टम मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में होगा। पुलिस घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल कर धक्का मारने वाले वाहन का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *