पलामू भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने मंगलवार को लातेहार अंचल कार्यालय में एक राजस्व कर्मचारी को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। एसीबी की टीम ने राजस्व कर्मचारी सुशील कुमार को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। एसीबी के डीएसपी ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि जमीन के म्यूटेशन के लिए राजस्व कर्मचारियों ने रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने पर एसीबी ने जांच शुरू की। आरोप सही पाए जाने पर टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई। आवास से कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए एसीबी ने जाल बिछाकर सुशील कुमार को गिरफ्तार किया। दूसरे राजस्व कर्मचारी मनोज बेक से पूछताछ की गई। गिरफ्तारी के बाद एसीबी ने आरोपी के आवास पर छापेमारी की। वहां से कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए। इस कार्रवाई से अंचल कार्यालय में हलचल मच गई। कर्मचारी कार्यालय के बाहर इस घटना की चर्चा करते देखे गए।


