केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि भारत को 75 साल पूरे हो गए हैं, अब यही अवसर है कि हम अवलोकन करें। इन 75 सालों में हम क्या पा सकते थे जो हम का नहीं सके। आगामी में 25 सालों में हमें भारत को विकसित भारत बनाना है।
शेखावत ने संसद में हुए घटनाक्रम को दुखद बताया। उन्होंने कहा कि संविधान निर्माता ने संविधान के लिए जो कुछ भी समर्पित किया था, आज वह जहां भी होंगे, उन्हें दुख हुआ होगा। उन्होंने चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर हो रहे अतिक्रमण को लेकर भी कार्रवाई करने की बात कही है। किए सांवरा सेठ के दर्शन केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत शनिवार शाम को चित्तौड़गढ़ आए थे। यहां उन्होंने मीरा महोत्सव के उद्घाटन समारोह में भाग लिया। रात्रि विश्राम के बाद रविवार को वे सुबह श्री सांवलिया जी मंदिर में सांवरा सेठ के दर्शन के लिए गए थे। वहां से आने के बाद ब्रह्मपुरी में उत्सव गार्डन में आयोजित श्री क्षत्रिय युवक संघ की स्थापना दिवस समारोह में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत के आजादी के बाद लोग हमसे अपेक्षा करते थे, कल्पना करते थे कि भारत अंग्रेजों के जाने के बाद टुकड़ों में बिखर जाएगा। एक राष्ट्र के रूप में नहीं रह सकता। यह संविधान की ही ताकत थी कि भारत आज भी अखंड है और एक है। भारत में निरंतर प्रगति की है। अभी 75 साल पूरे होने के बाद यह अवसर आया कि हम आत्म अवलोकन करें। संसद में हुए घटनाक्रम दुखद
उन्होंने कहा कि जब यह विचार कर सकते हैं कि इन 75 साल में हम क्या पा सकते थे, जो नहीं पा सके। आगे भी 25 सालों में जो भारत का भविष्य तय किया है कि विकसित भारत बनाएंगे। इसकी पूर्ति के लिए जो कमियां रह गई है, उन सब पर विचार करना जरूरी है। मंत्री शेखावत ने कहा कि संसद में दो दिनों में इस बात पर चर्चा हुई है। सभी ने अपने विचार रखें। दुर्भाग्य की बात है कि उसके बाद जो अगले दो दिनों में संसद में जो घटनाक्रम हुआ है, संविधान निर्माताओं ने जिन्होंने संविधान बनाने के लिए अपना सब कुछ समर्पित कर दिया, वह सब जहां कहीं पर भी होंगे उन्हें दुख हुआ होगा। उन्होंने कहा कि मेरा मैं आग्रह करना चाहूंगा कि जब इतना महत्वपूर्ण काल अमृत काल में प्रवेश कर चुके हैं। हम अपने संविधान निर्माताओं के आचरण के अनुरूप काम करते हुए भारत को विकसित भारत बनाएं। दुर्ग के अतिक्रमण के खिलाफ होगी कार्रवाई
मंत्री शेखावत ने दुर्ग पर हो रहे अतिक्रमण को लेकर उन्होंने कहा कि यह विषय मेरे संज्ञान में आया है। अतिक्रमण चिह्नित भी किए गए हैं। जिला कलेक्टर को एएसआई ने कार्रवाई में सहयोग करने के लिए लिखा है। जल्दी ही कार्रवाई होगी। इस खास मौके पर संघ प्रमुख लक्ष्मण सिंह बेनिया का वास भी मौजूद थे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हमें नए युग के लिए सबको एक साथ रहना होगा। यहां पर महिला और पुरुष आए हैं, लेकिन युवाओं की कमी है। अगली बार सभी परिवार वाले अपने बच्चों को भी साथ में लेकर आए ताकि उनके अंदर भी यह सभी विचारधारा समाहित हो।


