बरनाला के महल कलां क्षेत्र में चंन्नवाल, नारायणगढ़, सोहिया और दीवाना गांवों को जोड़ने वाली सड़क की हालत बेहद खराब हो गई है। इस सड़क से प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं और लगभग 25 हजार आबादी प्रभावित हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सड़क कई साल पहले बनी थी। अब यह पूरी तरह से टूट चुकी है। यह मार्ग बरनाला के साथ-साथ लुधियाना और मोगा जिले को भी जोड़ता है। किसान नेता जगरूप सिंह ने बताया कि खराब सड़क के कारण एक राहगीर निरंजन सिंह गिरकर घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। सरकार के खिलाफ की नारेबाजी आक्रोशित लोगों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर सड़क की मरम्मत नहीं की गई तो वे लुधियाना हाईवे को जाम कर देंगे। मार्केट कमेटी महल कलां के मक्खन सिंह ने आश्वासन दिया है कि सड़क का एस्टीमेट तैयार किया जा चुका है। जल्द ही इसके निर्माण के लिए टेंडर जारी किया जाएगा। इससे लोगों की समस्या का समाधान हो जाएगा।


