लुधियाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान लूटपाट करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। एडीसीपी करनवीर सिंह के अनुसार, थाना डिवीजन नंबर-6 की पुलिस ने यह कार्रवाई की। तीनों के खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में जसवंत सिंह उर्फ जस्स, बबलु मेहता और साहिल शामिल हैं। तीनों लुधियाना के रहने वाले हैं। ये बदमाश राहगीरों को रोककर हथियार दिखाकर लूटपाट करते थे। विरोध करने पर लोगों पर हमला भी करते थे। चोरी की बाइक, जाली करेंसी बरामद पुलिस ने आरोपियों से चोरी की बाइक, लोहे की दात, 7 मोबाइल और जाली करेंसी बरामद की है। तीनों आरोपियों के खिलाफ पहले से भी विभिन्न थानों में मामले दर्ज हैं। पुलिस ने इन बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


