लुधियाना में पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने ई-सिगरेट और हुक्का बेचने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार को उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिलकर शहर के विभिन्न इलाकों में गुप्त रेड की। पुलिस कमिश्नर की टीम में 2 एडीसीपी, 6 एसीपी और 8 एसएचओ शामिल थे। टीम ने मल्हार रोड, इश्मीत सिंह चौक और माडल टाउन समेत कई इलाकों में छापेमारी की, जहां से ई-सिगरेट और हुक्का बेचने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। सीपी स्वपन शर्मा ने कहा कि लोग कानून की अवहेलना करते हुए ई-सिगरेट और हुक्का बेच रहे थे। उन्होंने दुकानदारों को चेतावनी दी है कि यदि कोई भी व्यक्ति ई-सिगरेट बेचता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


