जगराओं में हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार:बाइक से होम डिलीवरी करने आया था, सूचना पर पुलिस ने दबोचा

पंजाब के लुधियाना जिले के जगराओं में सीआईए स्टाफ की पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी भूपिंदर सिंह उर्फ भड़ाकू गांव भिंडर कलां का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से 25 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पकड़े गए तस्कर से पुलिस की टीम द्वारा पूछताछ कर कोर्ट में पेश किया गया है। गुप्त सूचना पर पुलिस की रेड जानकारी के अनुसार सीआईए स्टाफ के एएसआई सुखदेव सिंह को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के मुताबिक भूपिंदर सिंह लंबे समय से नशा तस्करी कर रहा था। वह जगराओं और आसपास के इलाकों में नशे की होम डिलीवरी करता था। पुलिस को खबर मिली कि वह बाइक पर हेरोइन की सप्लाई देने आ रहा है। कोर्ट में पेश, पूछताछ जारी पुलिस ने मट चौक गांव गालिब कलां में नाकाबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। उसकी तलाशी में 25 ग्राम हेरोइन मिली। पुलिस ने थाना सदर में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि आरोपी किसे हेरोइन सप्लाई करने आया था। जांच में जिसका नाम सामने आएगा, उसे भी मामले में नामजद किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *