बरनाला में दो दुकानदार भाइयों से लूटपाट:बाइक पर आए तीन नकाबपोश, रास्ते में रोककर मारपीट कर नकदी लूटी

बरनाला के महल कलां में दो दुकानदार भाइयों से लूटपाट की वारदात सामने आई है। घटना सोमवार देर रात निहालूवाल गांव की लिंक रोड पर हुई। बाइक सवार तीन नकाबपोश हमलावरों ने रोककर मारपीट की और नकदी लूटकर फरार हो गए। दुकानदार संघ महल कलां के अध्यक्ष गगनदीप सिंह सरां ने बताया कि किराना व्यापारी भगवंत सिंह और मनजीत सिंह स्कूटर से अपने गांव बहमनिया लौट रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार तीन नकाबपोश हमलावरों ने उन्हें रोक लिया। हमलावरों ने दोनों भाइयों से मारपीट की और नकदी लूटकर फरार हो गए। यूनियन ने एसएचओ से की मुलाकात घायल दोनों भाइयों को तत्काल महल कलां के सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुकानदार यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने महल कलां थाने के एसएचओ जगजीत सिंह से मुलाकात की। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। यूनियन के अनुसार क्षेत्र में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब होती जा रही है। उन्होंने पुलिस और सरकार से इस ओर ध्यान देने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *