गुरदासपुर-बटाला में कल होगी मॉक ड्रिल:सिखाए जाएंगे हमले से बचने के तरीके, रात 9 बजे से आधे घंटे का ब्लैकआउट

गुरदासपुर और बटाला शहर में 7 मई को रात 9 बजे से 9:30 बजे तक ब्लैकआउट रहेगा। डिप्टी कमिश्नर गुरदासपुर दलविंदरजीत सिंह ने बताया कि यह अभ्यास सरकार के निर्देश पर किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए किया जा रहा है। ब्लैकआउट की शुरुआत और समाप्ति सायरन की आवाज से होगी। इस दौरान पूरे शहर की बिजली बंद रहेगी। डीसी ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने घरों में इनवर्टर या जनरेटर का उपयोग न करें। साथ ही, स्वचालित सीसीटीवी कैमरों की लाइट भी बंद रखें। प्रशासन ने नागरिकों से इस दौरान सड़क यातायात से बचने की सलाह दी है। डीसी ने स्पष्ट किया कि यह केवल एक अभ्यास है और घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। उन्होंने नागरिकों से जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *