अमृतसर में रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार:बेल दिलाने के लिए मांगे थे 50 हजार, विजिलेंस ने पहली किश्त लेते पकड़ा

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने मंगलवार को अमृतसर में एक सहायक उप-निरीक्षक (ASI) को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी ASI अजायब सिंह खासा पुलिस चौकी का प्रभारी है। वह घरिंदा थाने के अंतर्गत कार्यरत है। विजिलेंस के प्रवक्ता ने बताया कि गांव घुमानपुरा के एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता के अनुसार, उसके चचेरे भाई के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज था। जांच अधिकारी ASI अजायब सिंह ने कोर्ट में रिकॉर्ड पेश करने और जमानत दिलाने में मदद के लिए 50 हजार रुपए की मांग की थी। पहली किश्त लेते रंगे हाथों पकड़ा प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस की टीम ने जाल बिछाया। दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में ASI को 25 हजार रुपए की पहली किश्त लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत विजिलेंस थाने में मामला दर्ज किया गया है। विजिलेंस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा। मामले की आगे की जांच जारी है। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *