बरनाला में कल होगी मॉक ड्रिल:रात 8 बजे होगा ब्लैकआउट, सिखाए जाएंगे हमले से बचने के तरीके

भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के मद्देनजर भारत सरकार ने पंजाब के कुछ जिलों में मॉक ड्रिल और ब्लैकआउट के निर्देश दिए हैं। बरनाला जिला प्रशासन ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं। डिप्टी कमिश्नर टी. बेनिथ ने बताया कि 7 मई को रात 8 बजे सायरन बजेगा और शहर में ब्लैकआउट रहेगा। उन्होंने नागरिकों से घरों की लाइट, इनवर्टर और जनरेटर बंद करने की अपील की है। इस दौरान स्ट्रीट लाइट भी बंद रहेंगी। सिविल डिफेंस द्वारा सायरन की कार्यक्षमता और ध्वनि की जांच की जाएगी। डीसी ने स्पष्ट किया कि यह केवल एक अभ्यास है और घबराने की कोई जरूरत नहीं है। प्रशासन ने निर्देश दिए हैं कि अंधेरा होने पर स्वचालित रूप से चालू होने वाले सीसीटीवी कैमरों की लाइट भी बंद की जाएं। ब्लैकआउट के दौरान लोगों को घरों से बाहर न निकलने और वाहन न चलाने की सलाह दी गई है। नागरिकों को इस दौरान अपने घरों में ही रहना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *