बठिंडा में नाकाबंदी तोड़ STF की टीम पर हमला:नशा तस्करों को रोकने गई थी, ASI समेत तीन घायल

पंजाब के बठिंडा जिले में नशा तस्करों को पकड़ने गई एसटीएफ टीम पर हमला हुआ है। घटना तलवंडी साबो सब-डिवीजन के गांव तियोना में हुई। हमले में एक एएसआई, एक सिपाही और एक सामाजिक कार्यकर्ता घायल हो गए। पुलिस की टीम द्वारा आरोपियों की तलाश की जा रही है। नाकाबंदी तोड़ भागने की कोशिश जानकारी के अनुसार एएसआई मेजर सिंह के नेतृत्व में एसटीएफ की टीम ने गांव तियोना पुजारीयां में नाकाबंदी की थी। इस दौरान हरियाणा की तरफ से दो गाड़ियां आई। टीम ने गाड़ियों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी नाकाबंदी तोड़कर भागने लगे। भागते समय उन्होंने पुलिस टीम पर हथियारों से हमला कर दिया। घायलों को बठिंडा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ईंट-पत्थरों से हमला किया वहीं सिविल अस्पताल के इमरजेंसी डॉक्टर गुरजीवन सिंह ने बताया कि घायल पुलिसकर्मियों का इलाज चल रहा है। घायलों के बयान के अनुसार जब उन्होंने नशा तस्करों को रोकने का प्रयास किया, तो उन्होंने ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। तलवंडी साबो पुलिस ने घायलों के बयान के आधार पर आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *