बालोद जिले में गौरैया तीर्थ धाम के कुंड में नहाने के दौरान एक युवक डूब गया। बताया जा रहा है कि, वो पैरी गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। फिलहाल, SDRF की टीम उसकी तलाश में जुटी हुई है। मामला गुंडरदेही थाना क्षेत्र का है। अर्जुन्दा थाना प्रभारी लक्ष्मी जायसवाल ने बताया कि, सांकरी गांव निवासी डीलेश्वर नेताम (35) के डूबने की बात कही गई है। मछुआरों ने जाल डाला, लेकिन वो मिला नहीं है। अब रात होने की वजह से रेस्क्यू में दिक्कत आ रही है। बुधवार सुबह गोताखोरों की टीम बुलाई गई है। जांच में जुटी पुलिस गौरैया तीर्थ धाम एक प्रसिद्ध शक्तिपीठ है, जहां आसपास के गांवों से लोग नियमित रूप से आते-जाते रहते हैं। बताया जा रहा है कि, कुछ स्थानीय लोगों ने कुंड में तैरता शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


