सीएम सुक्खू 7 मई को कुल्लू आएंगे:देहुरी में जनसभा और शरची में कार्यक्रम होगा, फ्री मेडिकल कैंप लगेगा

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 7 मई को कुल्लू आएंगे। वे बंजार विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे। वे ग्रेट हिमालय नेचर पार्क देहुरी में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे करोड़ों रुपए की विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। कुल्लू के उपायुक्त तोरुल एस रविश ने बताया कि राज्य सरकार का कार्यक्रम ‘सरकार गांव के द्वार’ बंजार विधानसभा क्षेत्र के शरची में आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। वे शरची में जनता की समस्याएं सुनेंगे। शरची में विभिन्न विभागों की विकास प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। इससे लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी मिलेगी। यहां निशुल्क मेडिकल चेकअप कैंप और विशेष ग्राम सभा का भी आयोजन होगा। मुख्यमंत्री सुक्खू ने इस कार्यक्रम की शुरुआत दुर्गम क्षेत्र डोडरा क्वार से की थी। वे डोडरा क्वार में रात्रि विश्राम करने वाले हिमाचल प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री हैं। डोडरा क्वार शिमला जिले का सबसे दुर्गम क्षेत्र माना जाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *