रायपुर एयरपोर्ट पर महबूब ने बजाई बांसुरी,VIDEO:चेकिंग में मिला फ्लूट तो जवानों ने बजाने कहा, ‘तेरी-मिट्टी’ गाने की धुन सुनाई, 4.5 करोड़ व्यूज मिले

रायपुर एयरपोर्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सिक्योरिटी में लगे CISF जवानों के सामने एक युवक बांसुरी बजाता दिखाई दे रहा है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर 4.5 करोड़ बार देखा गया है। 46 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। 60 हजार से ज्यादा लोगों ने देशभक्ति की भावना वाले कमेंट भेजे हैं। दैनिक भास्कर टीम ने जब इस वायरल वीडियो की पड़ताल की तो दिलचस्प इनसाइड स्टोरी सामने आई। बांसुरी बजा रहा शख्स राजस्थान के जयपुर का कलाकार महबूब खान है। कलाकारों की टीम हाल ही में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर आई थी। एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी चेकिंग के दौरान जवानों ने बहुत सारी बांसुरी देखी तो वे चौंक गए। इस दौरान कलाकार ने बांसुरी बजाकर सुनाई। फिल्म केसरी का तेरी मिट्टी…सॉन्ग बांसुरी पर प्ले किया। जयपुरी ब्रदर्स नाम की टीम रायपुर आई थी। ग्रुप के मेंबर शाहरुख जयपुरी ने दैनिक भास्कर को बताया- 20 अप्रैल को रायपुर के रिसॉर्ट में कॉर्पोरेट इवेंट में हम सभी ने परफॉर्मेंस दी। अगले दिन 21 अप्रैल की शाम हमारी फ्लाइट थी। सिक्योरिटी चेक के दौरान CISF के जवानों ने हमारे इंस्ट्रूमेंट के बॉक्स को चेक किया। ये भगवान कृष्ण का साज सिक्योरिटी चेकिंग के दौरान जवानों ने बड़े-बड़े बॉक्स को देखकर कहा- इसमें क्या है, खोलकर दिखाइए। शाहरुख बताते हैं कि जब हमने दिखाया तो उसमें ढेर सारी बांसुरी थी। यह देखकर जवान थोड़ा चौंके और बोले इतनी सारी बांसुरी? उनकी उत्सुकता को देखते हुए हमने कहा कि हम आपको बजाकर सुनाते हैं। ये भगवान कृष्ण का साज है, हम इसे पूरा सम्मान देते हैं। करोड़ों लोगों ने पसंद किया वीडियो शाहरुख ने कहा- ये देखकर जवानों ने भी हामी भरी और हमने देशभक्ति गीत उन्हें सुनाया। यह देखकर एयरपोर्ट पर मौजूद पैसेंजर्स भी वहां इकट्ठा हो गए। ताली बजाकर हमारा उत्साह बढ़ाया गया। रायपुर एयरपोर्ट की यादगार के तौर पर हमने यह वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिसे करोड़ों लोगों ने पसंद किया है। ………………………………… वायरल वीडियो से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… पति की CM साय से अपील…कका मोर पत्नी भाग गिस: कहा-कुसुम लौट आओ, इंतजार में मन त्रस्त हो गया; REEL हुई वायरल छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में रहने वाले युवक की पत्नी तीन माह से लापता है। जिसे ढूंढने के लिए पति अब इंस्टा में रील्स बनाकर अपील कर रहा है। उसने मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम से भी अपील करते हुए कहा कि, कका मेरी पत्नी भाग गई है। उसे खोज दीजिए। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *