कल खैरागढ़ आएंगे राज्यपाल रमेन डेका:इंदिरा कला संगीत विवि में कला शिविर का करेंगे उद्घाटन; सोलर प्लांट भी देखेंगे

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका 7 और 8 मई को खैरागढ़ का दो दिवसीय दौरा करेंगे। वे 7 मई को दोपहर 2 बजे राजभवन रायपुर से रवाना होकर शाम 4 बजे इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के नए गेस्ट हाउस पहुंचेंगे। राज्यपाल शाम 5 बजे विश्वविद्यालय परिसर क्रमांक-2 के ऑडिटोरियम में ग्रीष्मकालीन कला शिविर का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे विश्वविद्यालय परिसर का निरीक्षण करेंगे। रात्रि विश्राम विश्वविद्यालय के नए गेस्ट हाउस में करेंगे। 8 मई को सुबह 10 बजे राज्यपाल थंधार गांव स्थित एसआरवी सोलर ऊर्जा प्राइवेट लिमिटेड के चरण 3 और 4 का दौरा करेंगे। वे सुबह 11 बजे रायपुर के लिए रवाना होंगे और दोपहर 12:30 बजे राजभवन पहुंचेंगे। दौरे में राज्यपाल के साथ उनके एडीसी, ओएसडी, सुरक्षा अधिकारी और चिकित्सक सहित अन्य अधिकारी भी रहेंगे। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षकों को सुरक्षा और आवास व्यवस्था के विशेष निर्देश दिए गए हैं। राज्यपाल की सुरक्षा के लिए Z+ श्रेणी की व्यवस्था की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *