भूपेश बोले-लेटर बम फोड़ रहे बृजमोहन:बैज ने कहा-सांसद ही शिकायत कर रहे तो सुशासन तिहार का क्या मतलब, अग्रवाल ने बताया क्यों लिखा पत्र

रायपुर से बीजेपी सांसद बृजमोहन अग्रवाल छत्तीसगढ़ सरकार को लगातार चिट्ठी लिखकर जनता से जुड़े मुद्दों की जानकारी दे रहे हैं। समस्याएं बता रहे हैं। इसे लेकर अब राजनीति भी शुरू हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि बृजमोहन अग्रवाल लगातार लेटर बम फोड़ रहे हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि जब सांसद ही शिकायतें कर रहे हैं तो सुशासन तिहार मनाने का कोई मतलब नहीं। मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ा, तो सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भी बताया कि आखिर वह क्यों बार-बार अलग-अलग मुद्दों पर मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिख रहे हैं। मामला और ज्यादा चर्चा में तब आया जब एक दिन पहले सांसद ने रायपुर के सरकारी हार्ट सर्जरी सेंटर के बंद होने पर CM साय को चिट्ठी लिखकर इसे शुरू करने की मांग की। शासन में सब कुछ ठीक नहीं- भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसे लेकर कहा कि बृजमोहन अग्रवाल लगातार लेटर बम फोड़ रहे हैं। यह पहला पत्र नहीं है, इसके पहले भी पत्र लिखते रहे हैं। सत्ता पक्ष के विधायक या सांसद अगर अपने पत्रों को सार्वजनिक कर रहे हैं, इसका मतलब यह है कि शासन में सब कुछ ठीक नहीं है, तो सुशासन तिहार मनाने का कोई मतलब नहीं है। दीपक बैज बोले- सुशासन दिवस ढकोसला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा- सुशासन दिवस तो एक ढकोसला है। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंत्री और वर्तमान में सांसद बृजमोहन अग्रवाल चिट्ठी लिख रहे हैं। अस्पताल में कोई भी व्यवस्था नहीं है। सर्जरी नहीं हो रही है। मरीज परेशान हैं। आप फिर बताइए कि सुशासन कहां है। बैज ने यह तक कहा कि- एक सजग जनप्रतिनिधि होने के नाते बृजमोहन लगातार चिट्ठी लिख रहे हैं, मतलब मुझे लगता है कि भारतीय जनता पार्टी में क्या कमियां है और भविष्य में क्या होने वाला है यह बृजमोहन अग्रवाल को पता है। इसलिए सरकार को अवगत करा रहे हैं तो मुझे लगता है कि बृजमोहन अग्रवाल को सरकार द्वारा एक भविष्य वक्ता के रूप में नियुक्त कर देना चाहिए। क्यों चिट्ठियां लिख रहे सांसद जब बृजमोहन अग्रवाल से कांग्रेस की ओर से लग रहे आरोपों पर सवाल किया गया तो सांसद ने कहा- हम सुशासन लाने के लिए ही यह काम कर रहे हैं, कि बीजेपी की सरकार का सुशासन तिहार चल रहा है। कांग्रेस ने जिस काम को पिछले 5 सालों में नहीं किया, वह पीएम मोदी की गारंटी से पिछले डेढ़ सालों में पूरी हो गई है। बाकी छत्तीसगढ़ एक अच्छा राज्य बने, एक विकसित राज्य बने, विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की जनता को सुविधा मिले, इसलिए मैं पत्र लिखकर मुख्यमंत्री से आग्रह कर रहा हूं। अफसरों की वजह से अटके काम बृजमोहन अग्रवाल ने दो टूक कहा- यहां के अधिकारियों के कारण, कुछ ब्यूरोक्रेट के कारण व्यवस्था सुधर नहीं पा रही हैं। छत्तीसगढ़ में जो सामान्य आदमी है, वह आर्थिक रूप से कमजोर है। वह निजी अस्पतालों में या प्रदेश से बाहर जाकर इलाज करवाने को मजबूर हो रहा है। हार्ट सर्जरी वाले अस्पताल को लेकर 6 महीने पहले स्वशासी समिति की बैठक ली थी। लेकिन काम नहीं होने की वजह से मैंने पत्र लिखा, मुख्यमंत्री या स्वास्थ्य मंत्री की जानकारी में नहीं होगा इसलिए। एक पत्र का असर भी हुआ बर्खास्त शिक्षकों के मामले में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने पत्र लिखा था। सांसद की ओर से दावा किया गया है कि मेरी चिट्‌ठी का असर भी हुआ है। 7 अप्रैल 2025 को सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखकर आग्रह किया था कि, राज्य सरकार संवैधानिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए इन शिक्षकों को समकक्ष पदों पर एक बार की विशेष छूट (ONE TIME EXEMPTION) के माध्यम से समायोजित करें। बृजमोहन अग्रवाल ने लगातार भेजी ये चिट्ठियां- …………………………….. सांंसद बृजमोहन से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… बृजमोहन बोले- मरीज को मिल रही तारीख पर तारीख: CM को पत्र में लिखा- हार्ट-सर्जरी का फायदा नहीं मिल रहा, घर-जमीन बेचने को मजबूर गरीब रायपुर से भाजपा के सीनियर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने CM विष्णुदेव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को पत्र लिखा है। सांसद अग्रवाल ने रायपुर में सरकारी कार्डियक इंस्टीट्यूट हार्ट सर्जरी नहीं होने पर चिंता जताई है। सांसद ने चिंता जताते हुए अपने आधिकारिक बयान में कहा कि, मरीजों को सिर्फ ‘तारीख पर तारीख’ मिल रही है। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *